
🚨 पटना-बख्तियारपुर NH-31 पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद फोर व्हीलर सवार और डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। 🙏 समय पर इलाज मिलने से तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 👮♂️ डायल-112 के एसआई दीपक कुमार ने लोगों से अपील की है कि सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद जरूर करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। #Bakhtiyarpur #Salimpur #NH31 #RoadAccident #PatnaNews #BarhNews #Dial112 #BiharNews #BreakingNews #KhabarJunctionLive
Bakhtiarpur, Patna | Jun 21, 2026

कई दिनों के इंतजार के बाद बख्तियारपुर में हुई बारिश ने दो तस्वीरें पेश की हैं। ⚠️ एक तरफ बाजार की सड़कें पानी में डूब गईं, एसएच-106 पर पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने से यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। 🌾 वहीं दूसरी तरफ धान की बुआई का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। आसमानी पानी से खेतों को जीवन मिला और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। आपके इलाके में बारिश राहत बनी या परेशानी? कमेंट में जरूर बताइए। #Bakhtiyarpur #RainNews #BiharWeather #PatnaNews #BarhNews #Monsoon #KisanNews #BreakingNews #BiharNews #KhabarJunctionLive
Bakhtiarpur, Patna | Jun 19, 2026

बख्तियारपुर के नया टोला बरियारपुर में शुक्रवार शाम हुई वज्रपात की घटना ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन लीं। ⚡ गंगा दियारा में भैंस चराने गए 12 वर्षीय अंकित कुमार और उसकी भैंस की बिजली गिरने से मौत हो गई। 😢 अंकित कक्षा 6 का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 🙏 ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। #Bakhtiyarpur #LightningStrike #BarhNews #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #Vajrapat #WeatherNews #AnkitKumar #KhabarJunctionLive
Bakhtiarpur, Patna | Jun 19, 2026

बख्तियारपुर के फोरलेन स्थित मानसरोवर पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय पीयूष यादव की मौत हो गई। सड़क किनारे घायल पड़े छात्र को एक राहगीर ने अपनी स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। 😢 तीन भाई-बहनों में मंझला पीयूष 9वीं कक्षा का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। #Bakhtiyarpur #RoadAccident #PatnaNews #BarhNews #BiharNews #BreakingNews #PiyushYadav #AccidentNews #BakhtiyarpurNews #KhabarJunctionLive
Bakhtiarpur, Patna | Jun 16, 2026

बाढ़: सलेमपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट, महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी #बाढ़_न्यूज #सलेमपुर_गांव #घरेलू_विवाद #मारपीट_घायल #डायल_112_बिहार #अनुमंडलीय_अस्पताल #लोकल_न्यूज #बाढ़_अनुमंडल #BreakingNewsBarh #BarhNews #SalempurVillage #DomesticDispute #AssaultCase #Dial112Bihar #PatnaPolice #LocalNews #BarhSubdivision #BreakingNewsBarh
Barh, Patna | Jun 10, 2026