
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 27 हजार रिश्वत लेते साम्यागढ़ थानाध्यक्ष सौरभ कुमार गिरफ्तार पटना/साम्यागढ़: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साम्यागढ़ सौरभ कुमार को 27,000/- (सत्ताईस हजार) रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी साम्यागढ़ थाना परिसर से ही की गई है। जेसीबी चलाने के एवज में मांग रहे थे 'हफ्ता' जानकारी के अनुसार, साम्यागढ़ थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर निवासी मनोज कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी मनोज कुमार का आरोप था कि क्षेत्र में जेसीबी (JCB) मशीन चलाने के एवज में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार द्वारा नियम बना कर साप्ताहिक रिश्वत (हफ्ता) की मांग की जा रही थी। थाना परिसर में ही बिछाया गया जाल शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने मामले को सही पाया और त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष धावादल का गठन किया। योजनाबद्ध तरीके से जैसे ही परिवादी मनोज कुमार ने थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को साम्यागढ़ थाना परिसर में रिश्वत की राशि के रूप में 27,000 रुपये दिए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने आरोपी थानाध्यक्ष को धर दबोचा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार पुलिस अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए निगरानी की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। #मोकामा #घोसवरी #साम्यागढ़ #बिहार #CrimeNews #AnantSingh
Mokameh, Patna | Jul 20, 2026

हाथीदह: टाल क्षेत्र में भैंस चराने के दौरान 18 महीने की 'पारी' लापता, तलाश में थाने पहुंचा युवक मोकामा/हाथीदह: पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र से एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टाल क्षेत्र में भैंस चराने के दौरान एक 18 महीने की 'पारी' (भैंस की छोटी बच्ची/पड़िया) अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परेशान पशुपालक युवक न्याय की गुहार लगाने और लिखित शिकायत दर्ज कराने सीधे हाथीदह थाने पहुंच गया। #Mokama #मोकामा #AnantSingh
Mokameh, Patna | Jul 19, 2026

अनंत सिंह और गुंजन सिंह कोर्ट में पेश | अश्लील डांस व हथियार लहराने के मामले में भरा बेल बॉन्ड #AnantSingh #GunjanSingh #Patna #Bihar #BiharNews #Court #BailBond #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews #Bhojpuri #IndiaNews #HindiNews #NewsUpdate #PatnaNews
Bhabua, Kaimur | Jul 14, 2026

गोपालगंज कोर्ट पहुंचे विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह, आर्म्स एक्ट मामले में मिली जमानत | SNLIVE गोपालगंज सिविल कोर्ट में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सोमवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पेश हुए। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच दोनों ने न्यायालय के समक्ष हाजिरी दी। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। अनंत सिंह ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कहा कि उन पर लगाए गए आरोप साजिश का हिस्सा हैं और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। आखिरकार अदालत से उन्हें न्याय मिला। 📍 पूरी खबर और अनंत सिंह का बयान देखें SNLIVE पर। #AnantSingh #GunjanSingh #Gopalganj #ArmsAct #BiharNews Mokama CivilCourt Bhojpuri BreakingNews SNLIVE
Siwan, Siwan | Jul 13, 2026

अनंत सिंह को कोर्ट से मिली जमानत | बोले- 'साजिश के तहत फंसाया गया' | गोपालगंज कोर्ट बड़ी खबर #BiharPolice #gopalganj #AnantSingh #biharnews
Bihar, India | Jul 13, 2026