
नई बाजार में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया
नई बाजार। नई बाजार में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल को निकालने के दौरान अधिक पानी में चले जाने से करीब 45 वर्षीय मुखिया चौहान की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि मुखिया चौहान मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल को निकालने के लिए पानी में गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को गया-पटना मुख्य सड़क पर नई बाजार के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने तथा सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बाजार में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल को निकालने के दौरान अधिक पानी में चले जाने से करीब 45 वर्षीय मुखिया चौहान की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव को गया-पटना मुख्य सड़क पर नई बाजार के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित है।