फर्जी EMD/FDR के जरिए आउटसोर्सिंग भर्ती में खेल, 4 फर्मों पर FIR
.
#कानपुर देहात के बेसिक शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी EMD/FDR लगाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर थाने में चार फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामले में वीवरसॉफ्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एसबीएनके इंटरप्राइजेज, AS इंफ्राटेक और गंगोत्री मैनपावर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में फर्मों की ओर से फर्जी EMD/FDR दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।
DM के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस दस्तावेजों की जांच के साथ पूरे प्रकरण में संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026