गिद्धौर महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना लार्ड मिंटो टावर का कटआउट, जेन जी ने ली सेल्फी || Jamui Hunt Media
•Report: Abhishek Kumar Jha
गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन स्थल पर लगाया गया ऐतिहासिक लोर्ड मिंटो टावर चौक का विशाल कटआउट दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। गिद्धौर की ऐतिहासिक पहचान और शान कहे जाने वाले इस टावर के कटआउट ने युवाओं को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। महोत्सव घूमने आए जेन जी पीढ़ी के युवाओं के लिए यह कटआउट एक परफेक्ट सेल्फी प्वाइंट बना। आयोजकों के इस सराहनीय पहल ने ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का काम किया। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनों से युवा अपने इतिहास और धरोहरों को जान पाते हैं।
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026