झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक MLC चुनाव में सपा का परचम, डॉ. मान सिंह यादव ने 27,663 वोटों से दर्ज की जीत
झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 27,663 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। नतीजे घोषित होते ही सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।