धनतेरस / दीपावली को लेकर यातायात व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य
जनपद जालौन में जितने भी टाउन हैं, उरई है, कोंच है, माधौगढ़ है और जहाँ-जहाँ पर भी प्रमुख बाजारों में तीन दिन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। कस्बा उरई में क्राउड के ज्यादा आने की संभावना है जिस कारण चार जगह से जो घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते हैं - शहीद भगत सिंह, मोनी मंदिर, इलाहाबाद बैंक तिराहा और डीएवी तिराहा से डायवर्जन किया जा रहा है और इसी तरह से कोंच में, जालौन में सभी जगह डायवर्जन प्लान रहेगा और पुलिस बल मौजूद रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है, जो लोग खरीददारी करने और बाजार में आएंगे उनको कोई असुविधा ना हो, इसका पूरा प्रबंध किया जा रहा है और एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर जो जंक्शन है उस पर भी अलग से पुलिस बल मौजूद रहेगा।
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026