Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
oraijalauntimes
Previous slide
Next slide
Orai, Jalaun
| Nov 4, 2026
MORE NEWS
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
✨ भक्ति, आस्था और खूबसूरत उपहारों का एक ही ठिकाना! 🙏 अब पूजा-पाठ से लेकर भगवान के श्रृंगार और घर की सजावट तक, हर जरूरत का सामान मिलेगा एक ही जगह। 🌸 Hare Krishna Matchless Gift Shop पर उपलब्ध हैं: 🪔 सभी प्रकार की पूजा सामग्री, इत्र, अगरबत्ती, धूप एवं कपूर 🌿 चंदन, जप माला एवं कंठी माला 🙏 भगवान के वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री 🛕 पीतल एवं अष्टधातु के सुंदर विग्रह 🖼️ फोटो फ्रेम एवं आकर्षक गिफ्ट आइटम 🎀 तोरण, बंदनवार, माला एवं सजावट का सामान 📍 पता: डॉ. देवेंद्र के बगल में, DVC चौराहा, झांसी रोड, उरई। 📞 संपर्क करें: 7269091444 ❤️ अपनी पूजा और सजावट की हर जरूरत के लिए आज ही पधारें! #HareKrishnaGiftShop #MatchlessGiftShop #PoojaSamagri #Orai #diwali
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
धनतेरस / दीपावली को लेकर यातायात व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य जनपद जालौन में जितने भी टाउन हैं, उरई है, कोंच है, माधौगढ़ है और जहाँ-जहाँ पर भी प्रमुख बाजारों में तीन दिन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। कस्बा उरई में क्राउड के ज्यादा आने की संभावना है जिस कारण चार जगह से जो घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते हैं - शहीद भगत सिंह, मोनी मंदिर, इलाहाबाद बैंक तिराहा और डीएवी तिराहा से डायवर्जन किया जा रहा है और इसी तरह से कोंच में, जालौन में सभी जगह डायवर्जन प्लान रहेगा और पुलिस बल मौजूद रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है, जो लोग खरीददारी करने और बाजार में आएंगे उनको कोई असुविधा ना हो, इसका पूरा प्रबंध किया जा रहा है और एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर जो जंक्शन है उस पर भी अलग से पुलिस बल मौजूद रहेगा।
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काल बना बेकाबू ट्रक, आग में जिंदा जले चालक और परिचालक जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। इसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से चालक और परिचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.2 पर तड़के लगभग तीन बजे हुआ। ट्रक एटा से ईंटें लेकर हमीरपुर के राठ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे गिरते ही लदी हुई ईंटें खिसककर केबिन में जा घुसीं, जिससे उसमें सवार दोनों लोग फंस गए। इसी दौरान बिजली की केबलों से टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और परिचालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम को राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के बुरी तरह जले शव बाहर निकाले जा सके। मृतकों की पहचान एटा जिले के निवासी चालक राजकुमार और फिरोजाबाद जिले के निवासी परिचालक सचिन यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
पत्रकार प्रतीक कौशल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, जालौन पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल राज्यपाल सचिवालय तक पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट की सुरक्षा की शिकायत, तत्कालीन कोतवाल आनंद कुमार सिंह की भूमिका पर भी सवाल; सूत्रों का दावा—एफआईआर के समय जिले की पुलिस कमान संभाल रहे अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर शासन स्तर पर शिकायतें, जातिगत पक्षपात के आरोपों की भी चर्चा ? जालौन। पत्रकार प्रतीक कौशल के खिलाफ दर्ज एफआईआर में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद जालौन में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और तीखे हो गए हैं। अदालत ने न केवल मामले को विचारणीय माना, बल्कि राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस घटनाक्रम ने एफआईआर दर्ज कराने की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर बहस तेज कर दी है। उरई जालौन टाइम्स से जुड़े पत्रकार प्रतीक कौशल ने हाईकोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा था उनके विद्धान वकील शिवबहादुर यादव ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के पेशेवर दायित्व का निर्वहन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रकाशित की थी और उनकी निष्पक्ष आलोचना को दबाने के उद्देश्य से एफआईआर दर्ज कराई गई। अदालत ने इस दलील को प्रथम दृष्टया विचारणीय माना और पुलिस को गिरफ्तारी से रोक दिया। मामले में सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय का भी हवाला दिया गया, जिसमें अदालत ने प्रतिशोध अथवा दुर्भावना से प्रेरित एफआईआर की स्थिति में केवल प्राथमिकी के आरोपों तक सीमित न रहने, बल्कि पूरे मामले की परिस्थितियों और जांच सामग्री को देखने की आवश्यकता बताई थी। इधर मामला केवल पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर तक सीमित दिखाई नहीं दे रहा है। राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश से पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र ने जालौन पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े एक और गंभीर प्रकरण को सामने ला दिया है। पत्र में जालौन के तत्कालीन संयुक्त मजिस्ट्रेट रिन्कू सिंह राही, आईएएस की ओर से अपनी सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंता तथा थाना कोतवाली उरई में दी गई तहरीर कथित रूप से स्वीकार न किए जाने का उल्लेख है। और इससे पहले यही कोतवाल यह जवाब दिए थे कि कोतवाली उरई पुलिस सुरक्षा उपलब्ध नही कराती खैर यह आपको बतादे कि अग्निकाण्ड़ बर्ष 2020 माह मई केश डायरी 18 जनबरी सन 2021 के अग्रिम विवेचना
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
कालपी अपहरण कांड का एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली जालौन। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण कांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को कालपी क्षेत्र में गयादीन अहिरवार को बातचीत और चाय पिलाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया गया था। मामले में कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार, 4 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कालपी, उरई, कदौरा पुलिस और स्वाट टीम ने जालौन-मदारीपुर रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कानपुर नगर के गुजैनी निवासी पवन यादव उर्फ मोनू यादव (24 वर्ष) घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कानपुर नगर में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
BOL DO BHARAT 🇮🇳
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026