सासाराम के बेदा स्थित महिला बटालियन में बुधवार को वाहन धोने के दौरान करंट लगने से 50 वर्षीय चालक हवलदार लाल साहब सिंह की मौत हो गई। मृतक कैमूर जिले के सिसवार गांव के रहने वाले थे। करंट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने इलाज और संबंधित व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि समय पर उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाये जाते तो हवलदार की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस विभाग की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाये गये आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।