ईद मिलादुन्नबी को लेकर कोपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
कोपा। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शनिवार को कोपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जलालपुर अंचल पदाधिकारी राजन कुमार एवं कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकाला जाएगा। वहीं जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूर्व से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खां, फहीम खां, अज्मतुल्ला खां, रामनारायण यादव, कमख्या नारायण यादव, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, तारकेश्वर साह, राकेश सिंह, मैनेजर यादव, मो. आजाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026