
-#बिजली कटों पर भड़के विधायक त्रिलोक जम्वाल, बोले - भाखड़ा के लिए कुर्बानी देने वाले बिलासपुर वासी ही अंधेरे में...
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बिलासपुर में विद्युत आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में बिजली के अघोषित कट रोजमर्रा की बात हो गए हैं। सुबह से शुरू होने वाला कट का सिलसिला रात तक जारी रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-#त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि बार-बार पावर कट से लोगों के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए कारगर कदम उठाने के बजाय सरकार और बोर्ड प्रबंधन का फोकस केवल स्मार्ट मीटर लगाने पर है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
-#उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों को रोशन करने वाली भाखड़ा बांध परियोजना के लिए अपने घर-खेतों का बलिदान देने वाले बिलासपुर के लोग ही आज बिजली के लिए परेशान हैं। मेंटेनेंस के लिए कभी-कभार सप्लाई बंद होना समझ आता है, लेकिन रोजाना अघोषित कट से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा, व्यापारियों और गृहिणियों सहित हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उपकरण खराब होने से आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
-#विधायक ने कहा कि सुचारू आपूर्ति में फील्ड स्टाफ की भूमिका अहम है, लेकिन बोर्ड में इस वर्ग के पद बड़ी संख्या में खाली हैं, जिससे मौजूदा स्टाफ पर बोझ बढ़ गया है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में तो दूसरे दिन बिजली बहाल हो पाती है। खाली पद भरने के बजाय कनेक्शन काटकर स्मार्ट मीटर का दबाव बनाया जा रहा है। केवल मीटर स्मार्ट होने से समस्या दूर नहीं होगी, सरकार को स्मार्ट सेवाएं देने पर फोकस करना चाहिए।
#BrightNewsBilaspur #BilaspurNews #BilaspurBreaking #TrilokJamwal #MLATrilokJamwal #SadarMLA #BilaspurSadar #BijliCut #PowerCutBilaspur #ElectricityProblem #HPSEB #HimachalElectricityBoard #SmartMeter #SmartMeterIssue #BilaspurPowerCut #BhakraDam #BhakraProject #BilaspurSamachar #BilaspurToday #BilaspurUpdate #HimachalNews #HimachalBreaking #HimachalNewsToday #HimachalPolitics #BJPLeader #BJP Himachal #BilaspurBJP #ElectricityCrisis #PowerSupply #FieldStaffShortage #HimachalGovernment #SukhuSarkar #BilaspurPublic #BijliSamasya #HimachalSamachar #BilaspurLatestNews #HimachalBijliBoard #BijliVibhag #HimachalPradeshNews #BilaspurDistrict #BrightNewsShimla #BrightNewsUna #BrightNewsKangra #BrightNewsHamirpur #BrightNewsMandi #BrightNewsSolan #BrightNewsChamba #BrightNewsKullu #BrightNewsSirmaur #BrightNewsBilaspurNews #BilaspurCityNews #BilaspurNewsLive #BilaspurNewsUpdate #HimachalPowerCut #PowerCutInHimachal #BilaspurElectricity #BijliKiAankhMicholi