
वारंटी अपराधियों पर जालौन पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार
जालौन। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस को सफलता मिली है।
कोतवाली जालौन, थाना रेंढर और थाना चुर्खी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार कोतवाली जालौन पुलिस ने मुदित पुत्र अरविंद नारायण निवासी बालमभट्ट, कस्बा व कोतवाली जालौन को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना रेंढर पुलिस ने चन्द्रभान पुत्र जगदीश निवासी ग्राम तोरसा को वारंट के आधार पर पकड़ा।
इसी क्रम में थाना चुर्खी पुलिस ने किशन प्रसाद उर्फ किशुन प्रसाद पुत्र राम सहाय निवासी ग्राम पट्टीपुरा को गिरफ्तार किया।
तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
#Jalaun #JalaunPolice #BreakingNews #PoliceAction #WantedAccused #WarrantArrest #CrimeNews #JalaunNews #Orai #Kalpi #Konch #Churkhi #Rendhar #KotwaliJalaun #UPPolice #Bundelkhand #CrimeReporter #SonuMaharaj
Jalaun, Jalaun | Sep 30, 2026