* बीती रात जालौन के मुख्यालय उरई से दबंगई की एक और तस्वीर आई सामने वीडियो हुआ वायरल*
*फोर व्हीलर गाड़ी से गाड़ी से रिक्शा टच होने पर दो युवकों ने एक रिक्शा चालक के साथ जमकर की मारपीट*
*मामूली टक्कर के बाद कार सवार दोनों युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया फिर क्या था साहब दोनों रईस जादों ने एक मजलूम के ऊपर दिखाई अपनी दबंगई*
*युवकों ने रिक्शा चालक को सड़क पर रोककर बेरहमी से पीटा*
*पीड़ित रिक्शे वाला हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पिघला*
*घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल*
*मारपीट के दौरान सड़क पर भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन रईस जादों के आगे कोई भी रिक्शे वाले को बचाने आगे नहीं आया, लोग बनाते रहे वीडियो*
*मामूली बात पर इस कदर मारपीट की घटना ने सड़क सुरक्षा और लोगों के धैर्य पर बड़े सवाल खड़े किए हैं*
*पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है*
Jalaun, Jalaun | Oct 1, 2026