जालौन में सफाई को लेकर डीएम का सख्त निर्देश, बाजार से गलियों तक चलेगा विशेष अभियान
जालौन जिलाधिकारी समीर ने नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर विशेष सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बाजार, धार्मिक स्थल, मुख्य मार्ग, चौराहे, नालियां और सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ मोहल्लों की गलियों में भी सफाई सुनिश्चित हो।
उन्होंने सफाई के बाद कचरे का नियमानुसार एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण कराने तथा अभियान की लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
महापुरुषों की मूर्तियों के आसपास भी विशेष सफाई कराने को कहा गया।
डीएम ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी वार्ड या मोहल्ले में सफाई न होने अथवा गंदगी पड़े होने की सूचना मोबाइल नंबर 9936256363 पर दी जा सकती है।
सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
#Jalaun #DMJalaun #SamirDM #SwachhJalaun #JalaunNews #Orai #Kalpi #Konch #Madhogarh #Dakor #Kadaura #Nadigaon #BreakingNews #SwachhBharat #SpecialCleaningCampaign
Jalaun, Jalaun | Sep 30, 2026