Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
oraidarshan
भाई-बहन के असीम प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्नेह, सम्मान और समर्पण का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। #HappyRakshaBandhan2026
Orai, Jalaun
| Aug 27, 2026
#happyrakshabandhan2026
MORE NEWS
जय श्री कृष्ण! 🪈🦚🪷 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का संचार हो।
Orai, Jalaun | Sep 4, 2026
जन्माष्टमी से पहले पुलिस ने राधाकृष्ण मंदिर का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश श्रद्धालुओं की भीड़ और मेले को देखते हुए यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर उरई में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के दौरान राधाकृष्ण मंदिर में होने वाले भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जन्माष्टमी पर्व के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद मंदिर परिसर का स्थलीय भ्रमण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया। हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान यहां मेले का भी आयोजन होता है, जहां लोग दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के साथ मेले का आनंद लेते हैं। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #Orai #Jalaun #JalaunPolice #RadhaKrishnaMandir #KrishnaJanmotsav #Janmashtami2026 #OraiNews #JalaunNews #PoliceSecurity #TrafficManagement #CrowdManagement #FestivalSecurity #KrishnaBhakti #JanmashtamiCelebration #UttarPradesh #UPPolice #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
स्वाइन फ्लू को लेकर मेडिकल कॉलेज उरई अलर्ट, 30 बेड का विशेष वार्ड तैयार संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए अलग व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता उरई (जालौन)। जिले में स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संदिग्ध मरीजों के उपचार और निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज में करीब 28 से 30 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए विशेष वार्ड में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखते हुए उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संभावित स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी बीमारी के लक्षणों और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और मेडिकल कॉलेज में पहले से की गई तैयारियों से जिले में किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की उम्मीद है। वीडियो क्रेडिट: फॉलोवर (सोशल मीडिया)
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
जालौन में 9,786 किशोरियों को लगेगा HPV का टीका, 17 सितंबर तक चलेगा अभियान डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश, सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने दी अभियान की जानकारी जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जालौन। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में जनपद जालौन में व्यापक एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एवं धर्मगुरु सहभागिता सम्मेलन आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनपद में 9,786 पात्र किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि अभियान 3 से 17 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत ऐसी 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनका 14वां जन्मदिन हो चुका है और 15वां जन्मदिन अभी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 10 सितंबर तक 9,786 बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अभियान को सफल बनाने में विद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों सहित सभी संबंधित विद्यालयों में पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन किशोरियों व उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व के संबंध में सही एवं प्रमाणित जानकारी दें। डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को काशीराम कॉलोनी में विशेष कैंप आयोजित कर लक्षित बालिकाओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा टीकाकरण के बाद होने वाली प्रतिकूल घटनाओं (AEFI) के प्रबंधन की समुचित तैयारी रखने को कहा। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को भी एचपीवी टीके के लाभ की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान आशा, एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी लक्षित परिवारों से संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान में Gardasil (Quadrivalent) वैक्सीन का प्रयोग किया जाएगा। टीकाकरण जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर/उपकेंद्रों के साथ-साथ बड़े विद्यालयों में भी कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है। अभिभावक की लिखित सहमति अथवा U-WIN पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सहमति प्राप्त होने के बाद ही किशोरी का टीकाकरण किया जाएगा। धर्मगुरुओं से भी अपील की गई कि वे समाज में एचपीवी टीकाकरण को लेकर सही एवं प्रमाणित जानकारी पहुंचाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #HPVVaccination #HPVImmunization Jitendra Gupta #HPVVaccine #VaccinationDrive #Jalaun #JalaunNews #HealthAwareness #dmjalaun #PublicHealth #cmojalaun #AdolescentHealth #GirlsHealth #CancerPrevention #orai #OraiNews #CervicalCancerPrevention #UttarPradesh #HealthDepartment #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
450 करोड़ की सरकारी संपत्ति पर फर्जीवाड़े का खेल ध्वस्त, डीएम की सख्त कार्यवाही उरई में 7.26 एकड़ नजूल भूमि के फर्जीवाड़े का खुलासा, कूटरचित दस्तावेजों से सरकारी संपत्ति हथियाने के प्रयास पर एफआईआर अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई (जालौन)। सरकारी जमीन को निजी संपत्ति में बदलने के खेल पर जालौन प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की सख्त कार्यवाही से उरई के ग्राम लहरिया में करीब 450 करोड़ रुपये कीमत की 7.26 एकड़ बेशकीमती नजूल भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने का प्रयास पकड़ में आया है। प्रशासनिक जांच में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी जमीन पर अधिकार जताने और उसके हस्तांतरण/विक्रय के प्रयास के तथ्य सामने आने के बाद कोतवाली उरई में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। करोड़ों की इस सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में जाने से रोकने की कार्रवाई को जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।मामला गाटा संख्या 518, रकबा 7.26 एकड़ नजूल भूमि का है। अभिलेखों की पड़ताल में सामने आया कि यह भूमि मूल रूप से नजूल संपत्ति है। 15 मार्च 1914 को इसे वार्षिक लीज रेंट जमा करने तथा आवासीय मकान स्थापित करने की शर्त के साथ 99 वर्ष के पट्टे पर दिया गया था। पट्टे की शर्तों में कलेक्टर की अनुमति के बिना भवन में परिवर्तन करने तथा भूमि अथवा भवन का मूल उपयोग बदलने पर भी रोक थी। अभिलेखों में प्रारंभिक लीज ए.के. पसन्ना के नाम से दर्ज होने का उल्लेख है। जांच में पुराने दस्तावेजों की परतें खुलीं तो मामला और गंभीर होता गया। अभिलेखों के अनुसार वर्ष 1918 में ए.के. पसन्ना की पुत्री एलिस पसन्ना द्वारा बी.सी.एच., पूना के पक्ष में भूमि का विक्रय किए जाने का उल्लेख मिला। इसके बाद बी.सी.एच., पूना के अधिकृत प्रतिनिधि मिस्टर जॉन ई. नॉटन ने 23 सितंबर 1949 को मिस एडेलिन ग्रीगर के पक्ष में विक्रय किया। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित भूमि की लीज वर्ष 2014 में समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भूमि पर अधिकार एवं उससे जुड़े लेन-देन को लेकर दावे किए जाते रहे। मामले में सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ जब जांच के दौरान संबंधित सेल डीड का कलेक्टर उरई के नजूल रजिस्टर और नगर पालिका परिषद उरई के संपत्ति रजिस्टर में कोई उल्लेख नहीं मिला। यानी जिस जमीन के आधार पर निजी अधिकार और लेन-देन का दावा सामने आया, वह सरकारी अभिलेखों में राज्य सरकार की संपत्ति के रूप में दर्ज है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसे महज भूमि विवाद न मानकर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा मामला माना और 06 मई 2026 एवं 27 मई 2026 के आदेशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित कराई। समिति ने राजस्व अभिलेखों, नजूल रजिस्टर, खतौनी, पुराने दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित अभिलेखों की गहन पड़ताल की। जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार मूल आवंटी से भिन्न व्यक्तियों द्वारा वर्ष 1953 में डीड तैयार कर नजूल भूमि को आर्थिक लाभ के उद्देश्य से कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैधानिक रूप से विक्रय किए जाने की बात सामने आई। जांच में इन दस्तावेजों के आधार पर ट्रस्ट आदि के निर्माण का भी उल्लेख किया गया है। समिति ने स्पष्ट किया कि शासकीय अभिलेखों में संबंधित भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए उद्धरण खतौनी, जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश पत्रांक 1082/25-एल.वी.ओ. दिनांक 28 जुलाई 2026, जांच आख्या दिनांक 08 जुलाई 2026 समेत अन्य संबंधित अभिलेखों को आधार बनाया। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद नगर पालिका परिषद उरई के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली उरई को पत्र भेजकर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई।प्रकरण में वर्तमान कब्जेदार बेथनी क्रिश्चियन होम्स मिशन/बी.सी.एच. मिशन की प्रबंधक किरन के मसीह, निवासी पटेल नगर, उरई, संस्था से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा नजूल भूमि की खरीद-फरोख्त में शामिल बताए गए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। आरोप है कि फर्जी लीज डीड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सरकार की करोड़ों रुपये की जमीन को निजी हित में खुर्द-बुर्द करने, उसका विक्रय/हस्तांतरण करने और आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास किया गया। इस पूरे प्रकरण की सबसे अहम बात यह है कि करीब 450 करोड़ रुपये मूल्य की 7.26 एकड़ सरकारी नजूल भूमि को निजी हितों में जाने से पहले ही प्रशासन ने जांच के दायरे में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की। यदि अभिलेखों की गंभीरता से पड़ताल न होती और समय रहते कार्रवाई न की जाती तो इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति को लेकर विवाद और जटिल हो सकता था। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच और उसके बाद दर्ज एफआईआर ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे निजी संपत्ति में बदलने की कोशिश किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #jalaunnews #dmjalaun #boldobharat #OraiNews #UttarPradesh
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
उरई दर्शन की खबर का असर: करमेर गांव में शुरू हुआ सफाई अभियान डीएम-सीएमओ ने तत्काल लिया संज्ञान, गांव में सफाई, फॉगिंग और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कवायद शुरू उरई (जालौन)। करमेर गांव में बढ़ती गंदगी और मच्छरों के प्रकोप को लेकर उरई दर्शन में प्रकाशित खबर का जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया है। खबर सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू करा दी हैं। ग्रामीणों द्वारा गांव में जगह-जगह फैली गंदगी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और संक्रामक बीमारियों की आशंका को लेकर जिलाधिकारी व सीएमओ को पत्र भेजकर सफाई, फॉगिंग और मेडिकल कैंप की मांग की गई थी। इस समस्या को उरई दर्शन ने प्रमुखता से ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों के निर्देश पर गांव में सफाई कार्य शुरू कराया गया। इसके साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने और तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कराने के लिए उरई दर्शन का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं होने से गांव में बीमारी फैलने के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
राधे-राधे... ❤️💐 जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो संदेश #CMYogi #YogiAdityanath #Mathura #Janmashtami #KrishnaJanmashtami
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर शुरू की जांच जालौन। कोतवाली क्षेत्र के पहलवान बाड़ा मोहल्ले में बुधवार देर रात घर के बाहर बैठे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहलवान बाड़ा के एक व्यक्ति के मुताबिक, वह रात करीब 10 बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके एक साथी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए। व्यक्ति ने 3 नामजद समेत अन्य लोगों पर एकजुट होकर हमला करने, गाली-गलौज और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मारपीट के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO अंकुर श्रीवास्तव ✍️ अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और संचालन को नई व्यवस्था देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट की 2 सितंबर 2026 को हुई बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना की वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख रह चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ट्रस्ट की नई प्रमुख व्यवस्था महंत नृत्य गोपाल दास — अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज — महासचिव/महामंत्री एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा — प्रथम CEO महेश भागचंदका — कोषाध्यक्ष एवं न्यासी मदन मोहन पांडेय — न्यासी, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. निर्मला यादव — न्यासी, पहली महिला ट्रस्टी इसके अलावा ट्रस्ट में के. परासरन, डॉ. कृष्ण मोहन, जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और महंत दिनेंद्र दास सहित अन्य सदस्य भी शामिल हैं। नृपेंद्र मिश्र मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में जुड़े हैं। नए चेहरों की खासियत जितेंद्र मिश्रा: करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले पूर्व एयर मार्शल। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड की कमान संभाली। महेश भागचंदका: दिल्ली के व्यवसायी एवं समाजसेवी, जिन्हें नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मदन मोहन पांडेय: अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता, जिन्होंने लंबे समय तक राम जन्मभूमि मामले में रामलला विराजमान का पक्ष रखा। डॉ. निर्मला यादव: शिकोहाबाद की सेवानिवृत्त शिक्षाविद् और कॉलेज प्राचार्य। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली महिला न्यासी बनी हैं। यह बदलाव राम मंदिर के निर्माण के बाद उसके प्रशासन, संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और वित्तीय व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं पेशेवर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #rammandirtrust #ayodhyarammandir #rammandir #ayodhya
Orai, Jalaun | Sep 2, 2026