मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला अस्पताल के एसएनसीयू के वॉर्मर में स्पार्क के कारण आग पकड़ने से झुलसे 3 नवजात बच्चों में से एक की जबलपुर में उपचार के दौरान मृत्यु की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत दोनों बच्चों के संपूर्ण इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के अधिकारी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ लगातार संपर्क में हैं और दोनों बच्चों के उपचार और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh