
गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव के मंच पर डीएम ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के 3 उत्कृष्ट प्रतिभागी को किया सम्मानित || Jamui Hunt Media
• Report : Abhishek Kumar Jha | District Administration Jamui
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित जिलास्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता, 2026 में जिले के तीन प्रतिभागियों ने बाजी मारी है। जिलास्तर पर प्रथम स्थान उच्च मा. वि. बानपुर जमुई के छात्र मो. जीसान खान ने प्राप्त किया। वहीं, द्वितीय स्थान सिमुलतला आवासीय विद्यालय के उज्ज्वल कुमार और तृतीय स्थान उसी विद्यालय के आकाश साह ने प्राप्त किया।
डीईओ धनंजय पासवान ने बताया केि, इस प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किया गया था, जिसमें बिहार बोर्ड से संबद्ध एवं राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के वर्ग 9 से 12 तक के इच्छुक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव के मंच पर डीएम श्री नवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 8000 रू नकद, एक बैकपैक, प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल, द्वितीय को 6000 रू नकद, बैकपैक, प्रमाण पत्र, सिल्वर मेडल और तृतीय को 4000 रू नकद, बैकपैक, प्रमाण पत्र एवं ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया।
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026