
नरसिंहगढ़ के सामुदायिक भवन में आयोजित होंगे जन संवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम 23 अक्टूबर को
====
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को विकासखंड पथरिया के सम्मिलित क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण, निरीक्षण, जन संवाद एवं उद्यम संवाद सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेना, आमजन की समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम में पथरिया विकासखंड की 19 ग्राम पंचायते पुरापायरा, पिपरौधाछक्का, असलाना, चिरौला, नरसिंहगढ, खैजराकला, रानगिर, बड़ागांव, मनकोरा, देवलाई, सीतानगर, इमलीजोग, पिपरियाचंपत, हरद्वानी, किशुनगंज, बरखेरादुर्गादास, जेरठ, जोरतला एवं ममरखा सम्मिलित हैं।
कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ में किया जाएगा। अभियान के तहत भ्रमण एवं निरीक्षण के माध्यम से शासकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। वहीं, जन संवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए पहल की जाएगी। उद्यम संवाद के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका एवं स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।