मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की पहल पर आयोजित यह जन विश्वास शिविर अत्यंत सफल सिद्ध हो रहा है- राज्यमंत्री श्री पटेल
==
‘जन विश्वास’ अर्थात जनता का विश्वास और भरोसा- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल
==
अभियान के माध्यम से सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँच रहा है- गोपाल पटेल
==
जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए- कलेक्टर श्री यादव
==
स्वामित्व योजना के तहत सांकेतिक रूप से 20 हितग्राहियो को रजिस्ट्री वितरित
==
नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भव्य जन विश्वास शिविर का आयोजन
===
नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भव्य जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
प्रदेश के आनंद विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल नरसिंहगढ़ में आयोजित "मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर" में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिविर का अवलोकन किया और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर आयोजित यह जन विश्वास शिविर अत्यंत सफल सिद्ध हो रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में हर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होने स्वामित्व योजना के लाभार्थियो को बधाई दी।
समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण
श्री पटेल ने कहा शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं व आवेदनों को दर्ज किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जो आवेदन स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो पाते, उन्हें राज्य स्तर (भोपाल) तक भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा सभी आवेदनों की प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जा रही है, जिससे आवेदक अपने आवेदन की स्थिति (Status) आसानी से जान सकें और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
लाभार्थियों को दी शुभकामनाएं
राज्यमंत्री श्री पटेल ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी दीपावली पर्व की बधाई देते हुए सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह एक बहुत अच्छा और व्यापक अभियान है, जिसका नाम ‘जन विश्वास’ अर्थात जनता का विश्वास और भरोसा है। इस शिविर के माध्यम से सरकार आम जनमानस को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर है।
श्रीमती पटेल ने कहा कि पहले ग्रामीण जनता को अपने कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। किसी को पटेरिया, तो किसी को नरसिंहगढ़ या बटियागढ़ जाना पड़ता था। लेकिन अब इस शिविर में सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति के कारण जनता को अपने कामों के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
उन्होंने कहा इस शिविर के माध्यम से जनता के सभी कार्य एक ही स्थान पर आसानी से किए जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच रही है और जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
गोपाल पटेल ने कहा शिविर में अधिकारियों और राज्यमंत्री जी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की, ताकि जिन किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन तक सहायता पहुंचाई जा सके और जनता व सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को बेहद सराहनीय बताया है, जिसके माध्यम से सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँच रहा है।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा शिविर में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल स्थापित किए गए थे। शिविर के दौरान आधार कार्ड अपडेशन, समग्र आईडी निर्माण और ई-केवाईसी अपडेशन का कार्य किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन व लाभ सुनिश्चित किए गए।
कलेक्टर ने जनता से लिया गया फीडबैक
शिविर में उपस्थित नागरिकों से शासन की योजनाओं के संचालन को लेकर सीधा फीडबैक लिया गया। अधिकांश नागरिकों ने बताया कि उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।
विद्युत और जल संसाधन विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान
कलेक्टर श्री यादव ने मैदानी अमले को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। किसानों को कृषि कार्य के लिए निर्धारित 10 घंटे बिजली समय पर उपलब्ध कराई जाए। गलत बिजली बिलों की शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर सुधार कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए बांधों के फाटकों (गेट्स) को समय पर बंद न किए जाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए 7 दिन के भीतर सभी फाटकों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके और भू-जल स्तर रिचार्ज हो सके।
स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का वितरण हितग्राहियो को किया गया
इस अवसर राज्यमंत्री श्री पटेल नें शिविर में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रीयो का वितरण किया गया।
3 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026