
गिद्धौर MCV में अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र हुए सम्मानित || Jamui Hunt Media
• Report: Abhishek Kumar Jha
गिद्धौर स्थित म.च. विद्यामंदिर में शिक्षा विभाग के निर्देश पर ली गई अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले माध्यमिक छात्र-छात्रा पुरस्कृत हुए। विद्यालय में एक सादे समारोह आयोजित कर कक्षा 9-10 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने वाले बच्चे में कक्षा 9 के अभिषेक, शिवम, आर्यन, लक्ष्मी, प्रताप थे वहीं, कक्षा 10 के लक्की ,शुभांशु, रितेश, मानव, अर्पिता का नाम शामिल है। विद्यालय प्रभारी आर्या ने पुरस्कृत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक उत्थान हमारी प्राथमिकता है। यह सम्मान बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के कर्मठता का प्रमाण है, जिससे अन्य भी प्रेरित होंगे। समारोह में वरीय शिक्षक कृष्णकांत झा, अजय कुमार, कुंदन मंडल, पंकज कुमार, दशरथ मिस्त्री, अभिनव कुमार, अबिनाश कुमार, मीरा, विपुल कुमार, दीपा मिश्र, राखी प्रिय, शाहीन सफी सहीित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026