इंदौर: फूटी कोठी मंडी विवाद ने पकड़ा तूल, नेता प्रतिपक्ष ने निगमकर्मी को मारा थप्पड़, गिरफ्तार
इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में सब्जी मंडी हटाने को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानें हटाईं और सब्जियां भी फेंक दीं। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस और सब्जी विक्रेता सामने आए, जबकि रहवासी मंडी हटाने की मांग पर अड़े हैं। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने हंगामे के बीच निगमकर्मी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में उतरे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर द्वारकापुरी थाने में बैठा लिया। सुबह 4 बजे पांडे के घर पहुंची पुलिस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।