माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूर्ण करने तथा ग्रामीण सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों का शीघ्र आकलन कर मरम्मती कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि आवागमन सुगम बना रहे।
साथ ही, ग्रामीण पथों को भारी यातायात से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026