Bihar DGP Race: बिहार में नए DGP की रेस शुरू!
बिहार सरकार ने नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। वर्तमान DGP विनय कुमार का कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर गृह विभाग ने 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके पात्र IPS अधिकारियों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।
अब केंद्र स्तर पर पात्र अधिकारियों के नामों पर विचार के बाद नए DGP के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में बिहार पुलिस की कमान किस वरिष्ठ IPS अधिकारी को मिलती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
#Bihar #BiharDGP #DGP #IPS #BiharPolice #Police #Government #Leadership #BiharNews #BreakingNews #News #Patna #BiharPolitics