
JPU छात्रों की 13 सूत्री मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन; रिजल्ट सुधार से लेकर ऑन-स्पॉट नामांकन तक उठे मुद्दे
#छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर कुलपति को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में स्नातक पार्ट-थर्ड स्पेशल परीक्षा के लंबित रिजल्ट जल्द जारी करने, यूजी-पीजी के रिजल्ट में हुई त्रुटियों को सुधारने और गलत तरीके से Absent किए गए छात्रों के परिणाम ठीक करने की मांग की गई।
छात्रों ने सेमेस्टर की कॉपियों की जांच में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग भी रखी। इसके साथ ही समय पर डिग्री और अंकपत्र देने, लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने तथा परीक्षा विभाग के कामकाज की नियमित समीक्षा की मांग की गई।
वहीं, स्नातक में नामांकन से वंचित छात्रों को दोबारा ऑन-स्पॉट नामांकन का अवसर देने और विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बैठने के लिए बड़े हॉल का निर्माण कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सारण जिला अध्यक्ष शेख नौशाद ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रिया कुमारी सिंह, रूपा कुमारी, निभा कुमारी, राहुल कुमार, पूजा कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#JPU #जयप्रकाशविश्वविद्यालय #EducationNews Jai Prakash University
Chapra, Saran | Sep 10, 2026