
जिला चिकित्सालय में हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित
शिविर में 58 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
----------
----------
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रायसेन स्थित डीईआईसी में बुधवार को हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बंसल हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री श्री रोहित सिसोनिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का कोई भी बच्चा स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आरबीएसके टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कलेक्टर द्वारा आरबीएसके टीम को निर्देशित किया गया कि ग्राम चौपाल के साथ अपना माइक्रोप्लान बनाकर बच्चों को उपचारित कराए तथा पूर्व में उपचार किए गए बच्चो का फॉलोअप करें। शिविर में जिले के समस्त विकासखंडों से आरबीएसके चिकित्सकों द्वारा चिन्हित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओड़ तथा बंसल हॉस्पिटल के डॉक्टर शान्तनु के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 58 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 27 बच्चों को उपचार हेतु तथा 9 बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं हेतु रेफर करने के लिए चिन्हित किया गया। शिविर के दौरान बच्चों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर में आए 10 से 19 वर्ष के बच्चों को गैर-संक्रमणीय रोगों (एनसीडी), पोषण, स्वास्थ्य तथा मानसिक स्वास्थ्य पर भी परामर्श प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में आरबीएसके के अंतर्गत जिले के समस्त ब्लॉकों में पदस्थ आरबीएसके चिकित्सक तथा डीईआईसी रायसेन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh