
विदिशा की 17 गौशालाओं को मार्च 2026 तक कुल 4 करोड़ 7 लाख 5 हजार 820 रुपये की राशि जारी हुई
..
विदिशा जिले के विदिशा विकासखंड में निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण व बेहतर देखभाल के लिए शासकीय-अशासकीय गौशालाओं को पंजीयन प्रारंभ से मार्च 2026 तक 17 गौशालाओं को कुल 4 करोड़ 7 लाख 5 हजार 820 रुपये की रुपये की राशि जारी की गई है। राशि जारी करने का मुख्य उद्देश्य निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण तथा बेहतर देखभाल को सुनिश्चित करना है तथा गौवंश को चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराना, ताकि गौवंश को पर्याप्त आहार मिल सके। पानी, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव करना भी इसका मुख्यतम उद्देश्य है।
गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विदिशा विकासखंड की 17 ग्राम पंचायतों की 17 गौशालाओं को यह राशि जारी की गई है जिसमें 13 शासकीय गौशाला और 4 अशासकीय गौशाला शामिल हैं। जिन 13 शासकीय गौशालाओं को राशि जारी हुई है उसकी ग्राम पंचायत वार जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत नीमखेड़ा की गोवर्धन गौशाला को 1448520 रुपये, ग्राम पंचायत कबूला की जय मां गौरी गौशाला को 1558000 रुपये, ग्राम पंचायत सौथर की श्री कृष्ण गौशाला को 1740590 रुपए, ग्राम पंचायत इमलिया की श्री राधे राधे गौशाला को 1195430 रुपये, ग्राम पंचायत अमउखेड़ी की श्री वृंदावन गौशाला को 2251300 रुपये, ग्राम पंचायत पठारी हवेली की सांवरिया सेठ गौशाला को 2033600 रुपये, ग्राम पंचायत पीपरहूंठा की श्री बालकृष्ण गौशाला को 2517730 रुपये, ग्राम पंचायत जंबार की मातृभूमि राधे कृष्ण गौशाला को 1756580 रुपए, ग्राम पंचायत कागपुर की श्री वृंदावन गौशाला को 2593780 रुपए, ग्राम पंचायत सांकलखेड़ा खुर्द की श्री कृषि बलिेश्वरी गौशाला को 1593770 रुपए, ग्राम पंचायत पठारी हवेली की कामधेनु गौशाला को 2074280 रुपए, ग्राम पंचायत सलैया की श्री गोवर्धन गौशाला को 2095710 रुपये और ग्राम पंचायत घाटखेड़ी की कामधेनु गौशाला को 1438650 रुपये की राशि जारी हुई है।
इसी प्रकार 4 अशासकीय गौशालाओं को भी राशि जारी हुई है की जानकारी अनुसार विदिशा की श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को 2988400 रुपये, विदिशा की दयोदय श्री विद्यासागर गौशाला को 8749360 रुपये, विदिशा की श्री पुरुषोत्तम गौशाला को 4083880 रुपए और ग्राम पंचायत ठर्र की श्री राम गौशाला को 586240 रुपये की राशि जारी हुई है। #Vidisha