पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब तस्करी के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बारसोनी टोल प्लाजा के समीप सघन वाहन जांच की जा रही थी।
इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन टीम को देखते ही चालक बाइक लेकर भागने लगा। पीछा करने पर चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।
तलाशी के दौरान बाइक पर बंधे बैग से 180 पीस Officer's Choice Elite Whisky बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 32.400 लीटर बताई गई है। सभी शराब की बोतलों पर 'For Sale in West Bengal Only' अंकित था।
मौके से शराब के साथ Hero Super Splendor मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल मद्यनिषेध विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Purnea #PurniaNews #PurneaCentralNews #BiharNews #BiharPolice #PurneaNewsUpdate #LiquorSmuggling #BiharProhibition #ExciseDepartment #SamratChoudhary #PMModi #breakingnews