समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1863,
दिनांक:- 10/11/2026,
==================
इस बार छठ महापर्व होगा और भी भव्य एवं व्यवस्थित, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने किया पूर्णिया हवाई अड्डा का निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी, पूर्णिया ने आज पूर्णिया हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर और अलग तरीके से किया जाएगा, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सुविधा मिल सके।
पूरा पूर्णिया जिला छठी मैया के गीतों से गुंजायमान है। पूर्णिया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन विभिन्न चौक चौराहा पर छठी मैया के भक्ति में रमा हुआ है। जिला पदाधिकारी ने सभी पूर्णिया वासी को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए पूर्णिया है तैयार, जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026