लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूर्णिया का रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी लाइटों से सज गया है। रात होते ही स्टेशन परिसर की जगमगाहट यात्रियों और श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
छठ पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ को देखते हुए रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से निगरानी भी बढ़ाई गई है।
सजे हुए स्टेशन को देखकर यात्रियों में उत्साह है। कई लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते भी दिखे। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन की इस सजावट से पर्व का माहौल और भी खास हो गया है।
इस बार पूरा पूर्णिया छठ महापर्व के रंग में सजा है, और रेलवे स्टेशन की यह रोशनी उसी उत्साह और आस्था की झलक दे रही है।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया।
#छठपूजा
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026