Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
pcnews.com
Purnia East, Purnia
| Nov 10, 2026
MORE NEWS
Purnia East, Purnia | Nov 10, 2026
सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन नहीं करने एवं लापरवाही बरतने तथा आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने के आरोप में 15 अधिकारियों / कर्मियों को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Purnia East, Purnia | Nov 10, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा दिनांक:-10.11.2026 को0डी0बी0टी0 लाईव कार्यक्रम के तहत कुल-3,08,955 पेंशनधारियों को माह अक्टूबर, 2026 का ₹ 33,98,50,500 (तैंतीस करोड़ अट्ठानवे लाख पचास हजार पांच सौ) रुपये का पेंशन भुगतान किया गया है। यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्णिया से *श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, श्री राजीव कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री जयचंद्र यादव, अपर समाहर्ता- सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अमरेंद्र कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, श्री अमरेश कुमार सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण* बैठक में उपस्थित थे। #CMSamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस बार पूरा पूर्णिया छठ पर्व के रंग में सजा हुआ है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस बार पूरा पूर्णिया छठ पर्व के रंग में सजा हुआ है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूर्णिया का रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी लाइटों से सज गया है। रात होते ही स्टेशन परिसर की जगमगाहट यात्रियों और श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। छठ पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ को देखते हुए रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से निगरानी भी बढ़ाई गई है। सजे हुए स्टेशन को देखकर यात्रियों में उत्साह है। कई लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते भी दिखे। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन की इस सजावट से पर्व का माहौल और भी खास हो गया है। इस बार पूरा पूर्णिया छठ महापर्व के रंग में सजा है, और रेलवे स्टेशन की यह रोशनी उसी उत्साह और आस्था की झलक दे रही है। जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। #छठपूजा #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1863, दिनांक:- 10/11/2026, ================== इस बार छठ महापर्व होगा और भी भव्य एवं व्यवस्थित, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने किया पूर्णिया हवाई अड्डा का निरीक्षण लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी, पूर्णिया ने आज पूर्णिया हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर और अलग तरीके से किया जाएगा, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सुविधा मिल सके। पूरा पूर्णिया जिला छठी मैया के गीतों से गुंजायमान है। पूर्णिया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन विभिन्न चौक चौराहा पर छठी मैया के भक्ति में रमा हुआ है। जिला पदाधिकारी ने सभी पूर्णिया वासी को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए पूर्णिया है तैयार, जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1860, दिनांक:- 10/11/2026, ================== छठ घाटों की तैयारियों का सतत अनुश्रवण एवं श्रमदान जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. के निर्देशानुसार नगर परिषद कसबा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का सतत अनुश्रवण कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कारी कोसी नदी पर निर्मित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ घाट परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त महावीर चौक छठ घाट तक पहुंच पथ में कराए जा रहे पीसीसी निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच की गई। वार्ड संख्या-01 में भी छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। वहीं वार्ड संख्या-10 स्थित बेगमबाड़ी पोखर छठ घाट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य : श्री मिथु यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि; श्री सुभाष कुमार साह, उप मुख्य पार्षद; श्री हसमत राही, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-13; श्री विनोद चौहान, वार्ड संख्या-10 के पार्षद प्रतिनिधि; श्री इफ्तेखार आलम, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-02 सहित छठ पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026