समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1860,
दिनांक:- 10/11/2026,
==================
छठ घाटों की तैयारियों का सतत अनुश्रवण एवं श्रमदान
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. के निर्देशानुसार नगर परिषद कसबा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का सतत अनुश्रवण कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कारी कोसी नदी पर निर्मित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ घाट परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त महावीर चौक छठ घाट तक पहुंच पथ में कराए जा रहे पीसीसी निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच की गई। वार्ड संख्या-01 में भी छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। वहीं वार्ड संख्या-10 स्थित बेगमबाड़ी पोखर छठ घाट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य :
श्री मिथु यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि; श्री सुभाष कुमार साह, उप मुख्य पार्षद; श्री हसमत राही, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-13; श्री विनोद चौहान, वार्ड संख्या-10 के पार्षद प्रतिनिधि; श्री इफ्तेखार आलम, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-02 सहित छठ पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026