जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया।
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा दिनांक:-10.11.2026 को0डी0बी0टी0 लाईव कार्यक्रम के तहत कुल-3,08,955 पेंशनधारियों को माह अक्टूबर, 2026 का ₹ 33,98,50,500 (तैंतीस करोड़ अट्ठानवे लाख पचास हजार पांच सौ) रुपये का पेंशन भुगतान किया गया है।
यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्णिया से *श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, श्री राजीव कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री जयचंद्र यादव, अपर समाहर्ता- सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अमरेंद्र कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, श्री अमरेश कुमार सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण* बैठक में उपस्थित थे।
#CMSamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026