
बैंक ऑफ़ इंडिया 121 वाँ स्थापना दिवस
बड़वानी 07 सितम्बर 2026/आरसेटी बड़वानी में बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में दो नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों डेयरी पशुपालन बैच एवं बकरी पालन बैच का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वरुण चावड़ा उपस्थित रहे। बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 को हुई थी, इस कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु एवं प्रेरणादायी विचारः-
1. बैंक ऑफ इंडिया की गौरवशाली यात्रा- निर्देशक श्री संजू बरवरे ने बैंक ऑफ इंडिया के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक निरंतर इतने वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य कर रहा है और देश के आर्थिक विकास तथा जन-सामान्य को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
2.स्वरोजगार हेतु प्रेरणा- अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी युवाओं और छात्रों को अपने पैरों पर खड़े होने तथा स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
3. व्यवसाय विस्तार एवं प्रबंधन के मूल मंत्र-प्रशिक्षार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया कि वे आरसेटी से प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान और कौशल का सही उपयोग करें।
4.अपने डेयरी और बकरी पालन व्यवसाय को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं, उसमें आधुनिक तकनीकों व बेहतर प्रबंधन को शामिल करें।
5. व्यवसाय में गुणवत्ता और निरंतरता बनाए रखकर इसे एक सफल, लाभदायक और बड़े उद्यम के रूप में विकसित करने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम के अंत में संभागियों को पूर्ण मनोयोग से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन का संचालन संकाय सदस्य श्री यश सेठी द्वारा किया गया।
#JansamparkMP
#Badwani