सेंधवा नगर पालिका परिषद में अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे जलप्रदाय, उद्यान व जल संरचनाओं के निर्माण कार्यों का इंदौर संभाग के अधीक्षक यंत्री प्रदीप निगम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करने और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने नगर वन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया तथा वहां रोपित 35 हजार पौधों के संरक्षण की सराहना की। इस दौरान सीएमओ मधु चौधरी व उपयंत्री उपस्थित रहे। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #SendhwaNews #AmrutScheme #BarwaniNews #NimadNews