छठ महापर्व से पहले सिकंदरा के शिवनाथी पोखर की बदहाल तस्वीर आई सामने, पानी में तैरती दिखीं मरी हुई मछलियां और कचरे का अंबार।
तालाब का पानी गंदा होने से संक्रमण और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। ऐसे में छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ में इसी पोखर में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
स्थानीय लोगों की मांग है कि छठ पूजा से पहले पोखर की तत्काल सफाई कराई जाए और पानी की गुणवत्ता की जांच हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े!
#Sikandra #JamuiNews #ChhathPuja
Jamui, Jamui | Nov 11, 2026