
सिकंदरा में EOU-STF का महाछापा, गुड्डू यादव समेत कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई! मंगलवार की सुबह सिकंदरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और STF की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ करीब 50 वाहनों के काफिले में पहुंची और कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव, ललन यादव समेत अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर की जा रही है। टीम द्वारा परिसरों में मौजूद संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, अभिलेख, निवेश और वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजातों की गहन पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले में की जा रही है। सिकंदरा के अलावा प्रवीण मिश्रा, मिंचु मियां, उप प्रमुख नैयर खान, सोनू यादव, पचमहुआ निवासी प्रमोद यादव एवं अनीश यादव तथा खेवसर गांव निवासी छोटू यादव सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर भी जांच की खबर है। छापेमारी को देखते हुए सिकंदरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसडीपीओ सतीश सुमन सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात हैं। प्रमुख चौक-चौराहों के साथ संबंधित आवासों और पेट्रोल पंपों पर भी पुलिस बल मुस्तैद है। #Jamui #Sikandra #JamuiNews #SikandraNews #EOU #STF #EOURaid #STFAction #BiharNews #BiharPolice #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #Raid #EconomicOffences #परिवर्तनबिहारन्यूज़ #जमुई #सिकंदरा #छापेमारी #बिहारन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़
Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

जमुई में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 811 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। #Jamui #JamuiPolice #Sikandra #BiharPolice #LiquorSmuggling #CrimeNews #BreakingNews #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews #सेवन_तक_न्यूज़ #जमुई #सिकंदरा #शराब_तस्करी #विदेशी_शराब #बिहार_पुलिस #क्राइम_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़
Sono, Jamui | Jul 24, 2026

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण! सिकंदरा के ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय, CO पर लगाए गंभीर आरोप। कहा— कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पर मंडरा रहा खतरा। डीएम ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन। #Jamui #Sikandra #JamuiStarNews #Bihar #Encroachment HighCourt DMJamui BreakingNews
Jamui, Jamui | Jul 21, 2026

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण! सिकंदरा के ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय, CO पर लगाए गंभीर आरोप। कहा— कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पर मंडरा रहा खतरा। डीएम ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन। #Jamui #Sikandra #JamuiStarNews #Bihar #Encroachment #HighCourt #DMJamui #BreakingNews
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण! #Jamui #Sikandra #JamuiStarNews #Bihar #Encroachment HighCourt DMJamui BreakingNews
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026