
खाद वितरण में लापरवाही मिली तो केंद्र प्रभारियों पर गिरेगी गाज, डीएम समीर सख्त
आटा, इटौरा और छौक सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण; किसानों को मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध कराने और पारदर्शी वितरण के दिए निर्देश
जालौन
सहकारी समितियों के सचिवों के काम पर लौटने के बाद जिले में खाद वितरण व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है।
किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर ने गुरुवार को आटा, इटौरा और छौक स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान तीनों केंद्रों पर प्रभारी उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, ऐसे में किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशान नहीं होना चाहिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए।
किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े और वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उर्वरक वितरण में लापरवाही, गड़बड़ी या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि रबी फसलों की बुवाई प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य सहित संबंधित केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
#Jalaun #DMJalaun #SamirVerma #JalaunNews #Orai #Kalpi #FertilizerNews #खाद_वितरण #किसान_समाचार #सहकारी_समिति #रबी_फसल #DAP #यूरिया #कृषि_विभाग #UPGovernment #BreakingNews #Bundelkhand #FarmersNews #JalaunAdministration #DMInspection
Kalpi, Jalaun | Nov 5, 2026