
पचरुखी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
सिवान। पचरुखी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान खान, पिता उमर खां, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नगर, जिला सिवान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को पचरुखी थाना में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में बताया गया था कि महम्मदपुर निवासी तौआब अहमद के पुत्र हामिद उर्फ बब्लू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और इसके बाद वह 18 जून से लापता था।
मामले की जांच के दौरान 1 जुलाई 2026 को गोपालपुर के चंवर से एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान हामिद उर्फ बब्लू के रूप में की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम सिवान सदर अस्पताल में कराया गया।
इस संबंध में पचरुखी थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त आसूचना के आधार पर मामले में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त इरफान खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच और अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम में पचरुखी थानाध्यक्ष पु.अ.नि. प्रमोद कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सिवान पुलिस — आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026