श्रद्धालुओं की यात्रा और रूट:- सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ घाट से हर पल कावरियों का जत्था गंगा जल लेकर देवघर के लिए रवाना हो रहा है। करीब 105 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा को पूरा कर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
सुविधाएं और इंतजाम:- नंगे पांव चलने वाले कावरियों को राहत देने के लिए लगभग 85 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर महीन बालू बिछाई गई है। इसके अलावा धूप और उमस से बचाव के लिए वाटर स्प्रिंकलर, हाई मास्ट लाइटें, एलईडी लाइटें और आकर्षक तोरण द्वार लगाए गए हैं।
विश्राम स्थल:- नमामी गंगे घाट, सीढ़ी घाट और कावरिया पथ की शुरुआत में विशाल वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट सिटी बनाई गई है, जहां करीब 7,000 श्रद्धालु विश्राम कर सकते हैं। यहां मोबाइल चार्जिंग, पंखे, शुद्ध पेयजल, वस्त्र परिवर्तन कक्ष और बायो टॉयलेट जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
सुरक्षा व्यवस्था:- गंगा घाटों और कावरिया पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, एआई कैमरे और मेटल डिटेक्टर से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मोटर बोट और गोताखोरों के साथ 24 घंटे तैनात हैं।
11 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026