भागलपुर, 06 अगस्त 2026: जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंक ऋण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लंबित एवं निरस्त ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत लगभग 600 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक निरस्त आवेदन के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट 6 अगस्त की शाम 6 बजे तक उपलब्ध कराई जाए, ताकि वास्तविक समस्याओं का विश्लेषण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि 110 ऋण आवेदन स्वीकृत (Sanction) होने के बावजूद अब तक वितरित (Disburse) नहीं किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करते हुए 7 अगस्त तक हर हाल में ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में सभी बैंक एवं संबंधित विभाग पूर्ण संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, विद्युत विभाग के शहरी, पूर्वी एवं नवगछिया प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) तथा विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
JEEVIKA Bihar
District Administration Patna
DM Darbhanga
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur District Administration
@
11 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026