भागलपुर, 05 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने आज समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सभी शाखा प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शाखाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
JEEVIKA Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration
3 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 5, 2026