भागलपुर, 06 अगस्त 2026: जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में वाहन मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्य के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, भागलपुर तथा मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) उपस्थित थे।बैठक के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत 55 वाहनों के मूल्यांकन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी वाहनों के मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता, वस्तुनिष्ठता एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।समीक्षोपरांत जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रस्तुत किए गए सभी 55 वाहनों के मूल्यांकन की पुनः विस्तृत समीक्षा कराई जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक वाहन का भौतिक (फिजिकल) निरीक्षण पुनः सुनिश्चित किया जाए, ताकि वाहनों की वास्तविक स्थिति के अनुरूप सटीक एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पुनः निरीक्षण एवं समीक्षा के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन समिति के समक्ष समर्पित किया जाए, जिससे वाहनों के मूल्यांकन से संबंधित प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं तथ्यपरक ढंग से संपन्न हो सके।
District Administration Patna
DM Darbhanga
JEEVIKA Bihar
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Bhagalpur Police
Banka District Administration
Bhagalpur District Administration
7 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026