भागलपुर, 06 अगस्त 2026, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान का दायरा बढ़ाने तथा नवीन ब्लैक स्पॉट का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति वाले स्थलों पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों एवं प्रमुख सड़क जंक्शनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यकतानुसार चेतावनी संकेतक (Warning Signages), रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, कैट्स आई, रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, डिवाइडर, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य सुरक्षा अवसंरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रमुख चौराहों एवं दुर्घटना संभावित स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां यातायात संकेतकों का नवीनीकरण एवं मरम्मत कराई जाए। सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से संबंधित एजेंसियों को सड़क पर गड्ढों, क्षतिग्रस्त सतह एवं अन्य खतरनाक बिंदुओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाने, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित एवं सघन प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।
बैठक में दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, एम्बुलेंस की समयबद्ध उपलब्धता, ट्रॉमा केयर व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
JEEVIKA Bihar
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Bhagalpur Police
Banka District Administration
Bhagalpur District Administration
11 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026