*कलेक्टर श्रीमती माथुर के निर्देशन में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस पास जारी करने की पहल*
*आलीराजपुर, 05 नवंबर 2026।* कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में जिले के दिव्यांगजनों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरटीओ अधिकारी आलीराजपुर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) के संयुक्त सहयोग से विशेष पहल की जा रही है। इस पहल के तहत पात्र दिव्यांगजनों के निःशुल्क बस पास बनाए जाकर वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा प्रदान करना है। आरटीओ विभाग एवं DDRC के समन्वय से पात्र हितग्राहियों को बस पास बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।
#RTO
#DDRC
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur