
आलीराजपुर में मिलेट जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ
आलीराजपुर 20 नवंबर 2026 । जिले के उमराली में पारंपरिक मोटे अनाज (श्री अन्न) के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 'मिरेकल मिलेट परियोजना' के अंतर्गत मिलेट जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम , सहित कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
यह रथ यात्रा जिले के सभी विकासखंडों में पहुंचकर किसानों, स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन को मोटे अनाज की खेती और उनके दैनिक भोजन में उपयोग के प्रति जागरूक करेगी। यात्रा के दौरान बाजरा, ज्वार, कोदो, कुटकी, राला और अन्य पारंपरिक अनाजों के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने रथ में उपलब्ध प्रचार सामग्री का अवलोकन कर इस पहल की सराहना की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होते पारंपरिक मोटे अनाजों को दोबारा खेतों में बढ़ावा देना और लोगों की भोजन में शामिल करना है। साथ ही इनके पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
#श्री_अन्न
#जनसंपर्क
#collector
#alirajpur