*108 एंबुलेंस सेवाओं की अनियमितताओं की जांच के लिए दल गठित*
*आलीराजपुर, 03 नवंबर 2026।* जिले में 108 आपातकालीन एंबुलेंस वाहनों के विलंब से पहुंचने एवं वाहनों की खराब स्थिति संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जांच दल गठित किया है।
गठित दल में अपर कलेक्टर को अध्यक्ष तथा एसडीएम राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जांच दल एंबुलेंस चालकों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा मरीजों से अभद्रता तथा पैसों की मांग संबंधी शिकायतों की जांच करेगा। साथ ही वाहनों के दस्तावेज, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं फिटनेस की भी जांच की जाएगी। जांच दल को प्रत्येक सप्ताह तथ्यात्मक एवं स्पष्ट जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
#JansamparkMP
#स्वस्थ_सेवा
#collector
#alirajpur