*कलेक्ट्रेट कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया गया आयोजन*
*आलीराजपुर, 03 नवंबर 2026* । प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी गई तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।इस दौरान कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए।
इस जनसुनवाई में जनसुनवाई में तहसील सोंडवा के ग्राम डाबड़ी के भगत फलिया के निवासीयों ने पेयजल समस्या के संबंध में आवेदन दिया। उन्होनें बताया कि नवीन हैंडपंप खनन नहीं होने के कारण हम ग्रामीणों को पेयजल से संबंधित काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को काफी परेशानि होती है। ग्रामीणों ने बताया कि फलिया में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है।हमारे फलीये में नवीन हैंडपंप खनन कराया जाए ताकि फलिया के सभी निवासीयो को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस तरह श्रीमती परमीली पति माधु ने स्वीकृत कुएँ के निर्माण कार्य के लंबित बिलों का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि शासकिय योजना कपिलधारा के तहत उन्हें वर्ष 2021 में कुएँ निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी । उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत भी स्वीकृत राशि आज दिनाक तक प्राप्त नहीं हुई । लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण मुझे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे स्वीकृत कुऍं लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराए जाए ।
इस पर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उक्त दोनो आवेदनो को संबंधित विभाग को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
इसी तरह जनसुनवाई में अतिक्रमण,जमीनी कब्जा,आंगनवाड़ी नियुक्ति आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आकांशा अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, श्री प्रदिप सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।वं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur
#JanSunwai