*स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला जमीन का वैधानिक अधिकार, लक्ष्मणी में ग्रामीणा भू अधिकार अभिलेखों का शत-प्रतिशत पंजीयन पूर्ण*
*मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने हितग्राहियों से किया संवाद, स्वामित्व को बताया विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*
*आलीराजपुर, 06 नवम्बर 2026।* ग्राम लक्ष्मणी में स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेखों के शत-प्रतिशत पंजीयन पूर्ण होने पर हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग एवं कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने हितग्राहियों को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया और बधाई देते हुए योजना के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए संवाद किया । कैबिनेट मंत्री श्री चौहान द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर की ।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कहा कि शासन द्वारा गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी भूमि का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना संचालित की गई । ड्रोन सर्वे के माध्यम से गांवों की आबादी भूमि का सर्वेक्षण कर प्रत्येक परिवार के वास्तविक कब्जे के आधार पर अधिकार अभिलेख तैयार किए गए हैं। इन अभिलेखों के पंजीयन के बाद हितग्राहियों को उनके स्वामित्व के मूल दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे । उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व अभियान में जिले का प्रदेश में सातवां स्थान है अति शीघ्र जिले की शेष रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाएगा । उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को बधाई दी।
कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 51 लाख तथा आलीराजपुर जिले में 3 हजार से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री की गई है। योजना से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का अधिकार से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हो रहा है। स्वामित्व का अधिकार मिलने से अब ग्रामीणों के घरों की रजिस्ट्री प्राप्त होगी जिसका पूर्व व्यय शासन द्वारा वहन किया जा रहा है यह ग्रामीणों के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क सेवा है । इन रजिस्ट्रीयों के आधार पर कोई भी ग्रामीण अपने दस्तावेज बैंक में रख कर अपने व्यवसाय या रोजगार के लिए ऋण प्राप्त कर सकता है यह पूर्ण रूप से वैधानिक है। जमीनों के मूल दस्तावेज होने से परिवार के आपसी विवाद भी समाप्त होगे,स्वामित्व योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में शासन का महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जिले में औसत वर्षा से भी कम बारिश हुई है , उन्होंने शासन को इस विषय से अवगत कराया अतिशीघ्र मुख्यमंत्री द्वारा जिले को सुखा ग्रस्त घोषित किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने ने बताया कि आगामी सप्ताह में डही परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाएगा । जिससे आगामी माह में कुक्षी सोण्डवा क्षेत्र सहित कई ग्रामीण अंचल में सिंचाई संबंधित पानी की समस्या का समाधान होगा । उन्होने बताया कि दीपावली पर्व के पश्चात सोण्डवा परियोजना के माध्यम से 84 गांवों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए उन्होंने शासन का पत्र व्यवहार कर अवगत कराया है आगामी दिनों में इस योजना का कार्य पूर्ण होने पर शेष 170 से अधिक गांवों में सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी ।
इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने तथा उन्हें व्यवसाय एवं कौशल विकास से जोड़ने प्रयास करें । उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। शासन द्वारा ग्रामीणों को बिजली, पेयजल, राशन, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होने सिकल सेल बीमारी के संबंध में जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर जांच एवं उपचार से इस बीमारी का बेहतर प्रबंधन संभव है। विवाह से पूर्व सिकल सेल की जांच अवश्य कराएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा सकें।
उन्होंने ग्रामीणों से गांव में बाहरी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी घटना की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाना आवश्यक है। किसी के बहाकावे में न आए पुलिस से बेहतर तंत्र किसी के पास नहीं है चोरी होने पर पुलिस ही आपकी सहायता करती है । दीपावली पर्व के मद्देनजर उन्होंने पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने, खेत-खलिहान एवं कच्चे मकानों के आसपास आतिशबाजी नहीं करने तथा नशे और शराब से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखने के लिए नशामुक्त जीवन अपनाना जरूरी है।
अंत में मंत्री श्री चौहान ने सभी ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेखों के पंजीयन की उपलब्धि पर हितग्राहियों को बधाई दी।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , तहसीलदार आलीराजपुर सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे |
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
Jansampark Madhya Pradesh
#स्वामित्व
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur