
*दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे*
*आलीराजपुर, 05 नवंबर 2026।* कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत मेसर्स शनि चाट, आलीराजपुर से मावा एवं मिल्क केक के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं मेसर्स सोमेश्वर टी स्टॉल आलीराजपुर पर बिना निर्माता का नाम एवं पैकिंग दिनांक के विक्रय किए जा रहे 20 पैकेट नमकीन नष्ट कराए गए। इसके अतिरिक्त मोनिका फूड जोन (अपना स्वीट्स) से मैंगो कटल्स एवं मावा कतली के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।
इसके अतिरिक्त जोबट स्थित खत्री रेस्टोरेंट पर मिठाई को डिब्बे सहित तौलकर विक्रय किए जाने पर प्रकरण बनाया गया। साथ ही शनि चाट हाउस, राजस्थानी स्वीट्स एंड नमकीन एवं सोमेश्वर टी स्टॉल पर कोल्ड ड्रिंक एमआरपी से अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने के संबंध में भी प्रकरण दर्ज किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अमानक सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए सतत कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दी गई ।
#foodsafety
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur