दुरसड़ा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक वृद्ध महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के निर्देशन में आरोपी की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 12 फरवरी 2026 की है।